फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर परिसर में एक साथ रुक सकेंगें तीन लाख भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर की नींव के लिए खोदे गए 40 फीट गड्ढे का समतलीकरण काम शुरू कर दिया गया है। अप्रैल माह से नींव की भराई का काम शुरू हो जाएगा और अगस्त तक नींव की भराई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

इसी के साथ अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का जोर रामभक्तों की सुविधाओं पर भी है। राममंदिर निर्माण के साथ-साथ राममंदिर परिसर में भक्तों की सुविधाओं के लिए कई प्रकल्पों का निर्माण होना है।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि कहा कि 50 वर्ष की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। योजना है कि राममंदिर परिसर में तीन लाख भक्त एक साथ रुक सकें।
विज्ञापन

राममंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में तीन गुना का इजाफा हुआ है। प्रतिदिन औसत पांच से छह हजार भक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं। यही संख्या वीकेंड व त्योहारों आदि पर तीन गुना हो जाती है।
ऐसे में रामजन्मभूमि परिसर सहित आसपास जनसुविधाएं विकसित करने के लिए ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।
श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर निर्माण के ही साथ ही राममंदिर परिसर में अन्य प्रकल्पों के निर्माण का भी खाका तैयार किया जा रहा है। सबसे ज्यादा जोर भक्तों की सुविधाओं पर है।
हम चाहते हैं कि मंदिर के सामने इतना बड़ा खुला मैदान हो कि कम से कम दो से तीन लाख भक्त एक साथ रुक सकें। मंदिर परिसर के विस्तार के लिए कुछ जमीन ली जा रही है लेकिन वह सहमति के आधार पर है।
इसके लिए कुछ मठ-मंदिरों को शिफ्ट किया जा रहा है। हम उनका अधिग्रहण नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें नई जगह पर स्थापित करने का प्रयास है। सब चाहते हैं कि राममंदिर की भव्यता में कहीं कोई बाधा न आए।
कहा कि परिसर के विस्तार की जरूरत इसी से महसूस होती है कि 01 जनवरी को करीब 46 हजार भक्तों ने रामलला के दर्शन किए थे। यह संख्या अपने आप में बड़ी है क्योंकि इसके पहले वर्ष के पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में रामलला के दरबार में श्रद्धालु नहीं आए।
कहा कि हम यह अनुमान लगा रहे हैं कि मंदिर निर्माण हो जाने पर सामान्य दिनों में कम से कम 50 हजार भक्त प्रतिदिन रामलला का दर्शन करेंगे और त्योहारी सीजन में कम से कम पांच लाख भक्त एक दिन में आएंगे तो वे कहां-कहां जाएंगे।
कितने लोग एक समय में राममंदिर आएंगे। इनके लिए हमें परिसर में कितनी जगह आरक्षित चाहिए। यह सारा अध्ययन किया जा रहा है, व्यवस्था का खाका खींचा जा रहा है।
हमारा लक्ष्य है कि ऐसी व्यवस्था बने कि एक साथ दो से तीन लाख भक्त मंदिर परिसर में रुक सकें। इसके लिए बहुतलीय पार्किंग सुविधा, धर्मशाला, प्रतीक्षालय, विश्रामालय व तीर्थयात्री वृहद अन्नक्षेत्र आदि प्रकल्पों के निर्माण की योजना है।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि विदेशी रामभक्त आए दिन फोन कर राममंदिर निर्माण में निधि समर्पण की इच्छा व्यक्त करते हैं।
राममंदिर निर्माण के लिए विदेशी मुद्रा स्वीकार करने के लिए अलग से कानून है-फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट। इसकी एक लंबी प्रक्रिया है। इसके लिए तीन साल की ऑडिट रिपोर्ट चाहिए।
जबकि ट्रस्ट को बने हुए अभी एक साल हो रहे हैं। अभी पहली ऑडिट रिपोर्ट हमारी सितंबर में तैयार होगी। विदेशों में रहने वाले भारतीयों से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि वे हमें थोड़ा समय दें।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में भक्तों के लिए होंगी ये सुविधाएं
- तीर्थयात्री/ आगंतुक प्रबंधन प्रणाली
- बहुतलीय पार्किंग सुविधा
- प्रशासनिक कार्यालय
- कर्मचारी आवासीय परिसर
- तीर्थयात्रियों के सामान के लिए अमानती कक्ष
- सौर ऊर्जा पटल, जनरेटर, ऊर्जा उत्पादन केंद्र
- मंदिर तल पर पहुंचने के लिए स्वचालित सीढ़ियां/लिफ्ट
- आपातकालीन चिकित्सा सहायता केंद्र
- सभी दिशाओं में पैदल मार्ग पर प्रसाधन सुविधा
- बैंक व एटीएम की सुविधा
- बहुतलीय धर्मशाला, प्रतीक्षालय, एवं विश्रामालय
- तीर्थयात्री वृहद अन्नक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें