सड़क हादसों में शुक्रवार को तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर बीकापुर कोतवाली के सामने वाहन की टक्कर से बाइक सवार सामने जा रही एसयूवी से टकरा कर घायल हो गए।
घायल मोहित यादव (19) व संदीप यादव (18) को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में ले लिया है। जबकि गुरुवार रात 10 बजे चौरे बाजार पास वाहन की चपेट में आने से घायल बाइक सवार संतोष कुमार (36) निवासी श्याम पांडेय का पुरवा, थाना कुरेभार जिला सुल्तानपुर को बीकापुर सीएचसी से डा. दीपक सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।