फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिडी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली। हाईवे पर मुजफ्फरपुर गांव के समीप खड़े ट्रक में पीछे से आ रही कार घुस गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने सभी को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि शनिवार भोर में लखनऊ की तरफ से आ रही एक कार मुजफ्फरपुर गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।
हादसे में कार सवार हरिमोहन (40), चमन चंद्र शर्मा (38) व मलखान (35) निवासी राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया कि ट्रक खराब होने के बाद सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें