फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 33 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को 33 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती तीन कोरोना मरीजों की 24 घंटे के भीतर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, 123 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। उनको डिस्चार्ज किया गया है। कुल मरीजों की संख्या अब 15996 हो गई है। जिसमें सक्रिय मरीज 1354 हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण दर में काफी कमी आई है। प्राप्त हुई 2351 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में सिर्फ 33 संक्रमित पाए गए हैं। इसमें मसौधा ब्लॉक की कौशलपुरी कॉलोनी व बनवीरपुर में दो-दो संक्रमित मिले। अवधपुरी कॉलोनी, साहबगंज, वजीरगंज, खिड़की अलीबेग, मोदहा, धौरहरा, सिविल लाइंस, पुलिस लाइंस, शिवनगर, बीकापुर के लौकी पांडे का पुरवा, मंगारी, हरिवंशपुर, रामनगर, खजुरहट, पूरा ब्लॉक के देवकाली, खानपुर, सरायरासी, भीखापुर सहित अन्य जगहों पर एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
कुल सक्रिय मरीजों में से 1190 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में 93, जिला महिला अस्पताल में चार, जगत हॉस्पिटल में नौ, चिरंजीव हॉस्पिटल में 20, संजाफी हॉस्पिटल में 10 व निर्मला हॉस्पिटल में नौ मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें