जिले में अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को सांपों ने तीन लोगों को डंस लिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो की हालत सामान्य बताई जा रही है। साकेतपुर कॉलोनी की प्रतिभा (26) पत्नी केके शुक्ल घर में फर्श पर सो रही थी।
जहरीले सांप ने हाथ में तीन स्थानों पर डस लिया। परिवारीजनों ने उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके अलावा मगलसी की रहने वाले ऊषा देवी (35) और भीटी अंबेडकरनगर के प्रशांत (18) को भी सांप ने डस लिया था।
इलाज के बाद दोनों मरीजों की हालत सामान्य पाई गई तो चिकित्सकों ने उनकी छुट्टी कर दी। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. राम किशोर ने बताया कि प्रतिभा को सांप ने हाथ की नस पर डसा था। इसकी वजह से रक्तवाहनियों में तेजी से जहर फैल गया।