फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दिव्य व भव्य होगा रामायण मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद पहली बार होने जा रहे रामायण मेले को इस वर्ष दिव्य व भव्य स्वरूप प्रदान करने की कवायद शुरू हो गई है। इस वर्ष का रामायण मेला खास होने जा रहा है। राममंदिर के हक में निर्णय आने के बाद रामायण मेले को भव्य रूप प्रदान करने की तैयारी है। रामायण मेला 30 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगा। चार दिवसीय रामायण मेले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन

रामायण मेला समिति इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है। विगत दिनों श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में समिति की एक बैठक भी हुई जिसमें कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। समिति का प्रयास है कि रामायण मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा हो। समापन में प्रदेश की राज्यपाल शामिल हो सकती हैं।
अयोध्या की सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में दिलचस्पी रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि रामायण मेले का उद्घाटन करने पहुंचते हैं तो अयोध्या फैसला आने के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा साथ ही कई सालों बाद किसी मुख्यमंत्री द्वारा रामायण मेले का उद्घाटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रामायण मेले के दौरान अयोध्या मेें राम विवाहोत्सव की धूम होती है ऐसे में लाखों की संख्या में भक्तों से मठ-मंदिर गुलजार रहते हैं। रामायण मेले में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। दो दिसंबर को रामविवाहोत्सव के साथ ही रामायण मेले का उल्लास भी चरम पर होगा। मेले के दौरान डॉ. जनार्दन उपाध्याय के संपादन में स्मारिका तुलसीदल का भी प्रकाशन होगा। इसमें राम साहित्य पर आधारित 30 लेख एवं कविताओं को जगह दी गई है।
संस्कृति विभाग भी 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित होने वाले रामायण मेले की तैयारी में जुट गया है। वहीं संत-महात्माओं के मुखार विंद से कथा का रसपान भी भक्त कर अपना जीवन कृतार्थ करेंगे। चार दिनों तक मेले में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों की सूची तैयार की जा रही है। अयोध्या शोध संस्थान के व्यवस्थापक रामतीरथ बताते हैं कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की लिस्ट तैयार कर कलाकारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें