फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मभूमि परिसर में स्थापित हुआ तीसरा बैचिंग प्लांट

विज्ञापन
परिसर में बैचिंग प्लांट में उद्घाटन के लिए पूजन अर्चन करते वैदिक आचार्य ,संत व अन्य - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को तीसरे बैचिंग प्लांट (कंक्रीट संयंत्र) का रामनगरी के संतों ने पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया। इस बैचिंग प्लांट की प्रति घंटे 120 घनमीटर ईफीएम (इंजीनियर फिल्ड मटेरियल) तैयार करने की क्षमता है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जमीन खरीद मामले में घोटाले के आरोप का सामना कर रहा है तो वहीं इससे इतर रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर निर्माण का काम अब और तेज हो चला है।
कुल 44 लेयर में राममंदिर की नींव भरी जानी है जिसमें से अभी तक 10 लेयर भरी जा चुकी है। ट्रस्ट का अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक नींव भराई का काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

नींव भरने के काम को गति प्रदान करने के लिए रामजन्मभूमि परिसर में मंगलवार को तीसरे बैचिंग प्लांट का उद्घाटन किया गया। दोपहर करीब 12 बजे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र की मौजूदगी में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास व दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्लांट का शुभारंभ किया।
ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि इससे पहले एलएंडटी की ओर से दो बैचिंग प्लांट एक बड़ा व एक छोटा परिसर में स्थापित किया गया है। यह प्लांट सबसे अधिक क्षमता का है, जो कि बालाजी कंस्ट्रक्शन की ओर से स्थापित किया गया है।
जिसके जरिए तैयार ईफीएम (इंजीनियरिंग फिल्ड मटेरियल) से नींव की लेयर डालने का काम चल रहा है। अब तक लगभग 10 लेयर भरी जा चुकी है। बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए काम तेज किया जा रहा है, ताकि तय समय में नींव भराई का काम पूरा किया जा सके।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि परिसर में दो बैचिंग प्लांग पहले से कार्यरत थे। तीसरे प्लांट का शुभारंभ भी मंगलवार से हो गया है। यह प्लांट प्रतिदिन 15 से 16 घंटे काम करने की क्षमता रखता है।
इसके जरिए प्रतिघंटे 120 घन मीटर फिल्ड मटेरियल तैयार किया जा सकेगा। इस प्लांट में गिट्टी, पत्थर का पाउडर, पत्थर कोयला की राख, सीमेंट व पानी का मिश्रण ऑटोमेटिक तैयार होगा।
बताया कि इस प्लांट के शुरू होने से अब नींव भराई का काम और तेज हो जाएगा। नींव का काम जल्द पूरा हो इसके लिए 24 घंटे इंजीनियर व मजदूर जुटे हुए हैं।
रामजन्मभूमि में बैचिंग प्लांग का उद्घाटन कर लौटे महंत कमलनयन दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण का कार्य संतोषजनक है। ट्रस्ट की देखरेख में पूरे गुणवत्तापूर्वक काम चल रहा है।
2024 तक रामलला अलौकिक राममंदिर में विराजेंगे। देशभर में उत्सव होगा। वहीं दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
देश के नामी विशेषज्ञों की निगरानी में पूरा कार्य हो रहा है। मंदिर न सिर्फ भव्यता की मिसाल होगा बल्कि सदियों तक अक्षुण्ण भी रहेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से टेलीफोन पर वार्ता कर ट्रस्ट अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
सूत्रों के अनुसार जमीन खरीद प्रकरण को लेकर भी उन्होंने महंत कमल नयन दास से चर्चा की है। महंत कमलनयन दास ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर महाराज का हालचाल लिया है।
हालांकि जमीन खरीद प्रकरण को लेकर किसी प्रकार की वार्ता से उन्होंने इंकार किया और कहा कि सिर्फ उन्होंने नृत्यगोपाल दास जी का कुशलक्षेम पूछने के लिए फोन किया था।
महंत कमलनयन दास ने बताया कि ट्रस्ट ने जमीन खरीद में पूरी पारदर्शिता बरती है, ट्रस्ट कोई चोरी नहीं कर रहा है। आरोप निराधार हैं, जो चोरी का आरोप लगा रहे हैं वह अयोध्या आकर भूमि की मालियत पता करें तब असलियत सामने आएगी। कहा कि सभी ट्रस्ट व सरकार के काम से संतुष्ट हैं।

परिसर में बैचिंग प्लांट- फोटो : FAIZABAD

परिसर में बैचिंग प्लांट में उद्घाटन के लिए पूजन अर्चन करते वैदिक आचार्य ,संत व अन्य- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें