फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पटना मंदिर से डेढ़ तोला सोने व सौ तोले से ज्यादा चांदी के आभूषण चोरी

Sat, 29 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बाबू बाजार इलाके में स्थित पटना मंदिर से डेढ़ तोला सोने व सौ तोले से ज्यादा चांदी के आभूषण चोरी हो गए। मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी तब हुई जब मंदिर के प्रमुख कई साल बाद 26 जुलाई को अयोध्या आए। हालांकि यह चोरी कब की गई, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अरुण किशोर शरण मूल निवासी कमला गोपालपुर मनेर जिला पटना ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में तुलसी उद्यान के पास पुराने पटना मंदिर के नाम से उनका एक मंदिर है। उन्होंने यहां पुजारी के रूप में राजकुमार मिश्र को तैनात किया था। बताया कि कई वर्ष बाद जब वह 26 जुलाई को वह अयोध्या पहुंचे तो पता चला कि मंदिर से डेढ़ तोला सोने व सौ तोले से ज्यादा चांदी के आभूषण गायब हैं। इस संदर्भ में पुजारी ने बताया कि इन आभूषणों की चोरी मंदिर में किराए पर रहने वाले तीन सगे भाई राजनंदन मिश्र, बृजनंदन मिश्र व जनक नंदन मिश्र ने की है। बताया कि तीनों आरोपी, पुजारी व उनके परिवार को फर्जी केस में फंसाने व जान से मार डालने की धमकी देते रहते हैं। कोतवाली अयोध्या मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ चोरी और धमकी का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें