कहा कि प्रदेश सरकार करनी में विश्वास करती हैं कथनी में नहीं। कहा जल्द ही मिल्कीपुर तहसील में ही चार स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
साढ़े 13 लाख की लागत से बनने वाले इस अस्पताल को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंच से ही कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से त्वरित अस्पताल का निर्माण पूरा करने को कहा।
इस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने 15 जनवरी 2016 तक अस्पताल का निर्माण पूरा करने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य मंत्री 15 जनवरी को अस्पताल के उद्घाटन करने की बात कही।
समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद की अगुवाई में आयोजित 50 बेड के अस्पताल के निर्माण की समय सीमा भी तय कर दी गई। कहा कि जल्द ही मिल्कीपुर तहसील में ही चार स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
समाज कल्याण मंत्री ने भी सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए 108 और 102 एंबुलेंस संचालित किया जा रहा है।
अब किसी भी मरीज को अस्पताल जाने के लिए वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ता है। टोल-फ्री नंबर पर फोन करिए एंबुलेंस घर पर उपलब्ध हो जाती है। इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और समाज कल्याण मंत्री का स्वागत हुआ।
इस मौके पर सैनिक कल्याण निगम के उपाध्यक्ष संदीप सिंह, भगवती सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विकास यादव, शिव मोहन सिंह, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।