फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन के दिन अयोध्या में पांच लोगों के साथ जुटने पर रोक, एक दिन पहले प्रवेश पर पाबंदी

Sun, 02 Aug 2020 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाले भूमि पूजन को लेकर अयोध्या को अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद किया जा रहा है। एक दिन पूर्व ही मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने अयोध्या का दौरा कर रामजन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर अधिकारियों को उस पर अमल का निर्देश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि भूमि पूजन के दिन अयोध्या की सीमाएं सील रहेंगी, शहर में एक साथ पांच लोगों के जुटने पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। इसके मद्देनजर अयोध्या में प्रशासन तमाम प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है। 

सबसे पहला प्रोटोकॉल कोरोना वायरस को लेकर है, जिस पर प्रशासन का पूरा फोकस है।डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तमाम एजेंसियों के साथ बैठक हुई है, पूरी तैयारी है, सुरक्षा के सभी मानक पूरे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल के तहत अयोध्या में 5 अगस्त को एक साथ एक जगह 5 लोगों से ज्यादा को जुटने नहीं दिया जाएगा। दीपक कुमार ने बताया कि जितने भी वीवीआईपी आएंगे या फिर जितने भी आमंत्रित मेहमान आएंगे उन सबकी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर हम पूरी तरीके से सतर्क हैं। चाहे मेहमान हों, वीवीआईपी हों या फिर आम अयोध्यावासी सभी को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

अयोध्या को सील करने की तैयारी
अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रह हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए अयोध्या को चारों तरफ से सील करने की तैयारी है। अयोध्या सहित फैजाबाद शहर में प्रवेश के सभी रास्तों पर पूर्व में किए इंतजामों की निगरानी हो रही है। भूमिपूजन के मुख्य कार्यक्रम की पूर्व संध्या से पहले किसी को अयोध्या में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें