फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टूटी पटरी घंटों खड़ी रहीं कई ट्रेनें

Fri, 03 Feb 2017 11:19 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
ट्रैक फ्रेक्चर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जर्जर रेल पटरियां के चटकने का सिलसिला और तेजी पकड़ रहा है। फैजाबाद स्टेशन पर दोपहर में क्रैक हुई रेल पटरी को लेकर रेलवे अभी हांफ ही रहा था कि आधी रात में अयोध्या-फैजाबाद के बीच साकेत कॉलेज के पास फिर पटरी टूट गई। हालांकि, पेट्रोल मैनों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। इससे मुख्य ट्रैक बाधित हो गया। ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


गुरुवार रात 12 बजे के करीब फैजाबाद से अयोध्या के लिए सियालदह एक्सप्रेस को थ्रो रवाना किया गया था। रात में ट्रैक की पेट्रोलिंग पर निकले अयोध्या के पेट्रोल मैनों ने साकेत कॉलेज और पश्चिमी केबिन के निकट पॉइंट नंबर 66 के पास पटरी टूटी देखी।

उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर कार्यालय अयोध्या को दी। इस सूचना को अयोध्या ने आचार्य नरेंद्र देव नगर रेलवे स्टेशन को दिया तो ट्रेन सिटी स्टेशन पर रात सवा 12 बजे रोक दी गयी। गाड़ी आने से पूर्व ट्रैक की पेट्रोलिंग न हुई होती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। जहां ट्रैक टूटा था, वहां पर ट्रेन की गति तेज रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें