फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डोगरा रेजिमेंटल सेंटर स्थित गेस्ट हाउस से लाखों की चोरी

Sat, 25 Feb 2023 05:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा लेखा विभाग का है गेस्ट हाउस, तीन विंडो एसी, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर (डीआरसी) में स्थित रक्षा लेखा विभाग के सरयू डीएडी गेस्ट हाउस से तीन विंडो एसी, एलईडी टीवी, इन्वर्टर, बैटरी समेत महंगे कंबल, बेड शीट समेत अन्य सामान चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने विभाग के सहायक नियंत्रक व कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
भारतीय रक्षा लेखा विभाग के सहायक नियंत्रक व कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में बंगला नंबर-23/03 में रक्षा लेखा विभाग का सरयू डीएडी गेस्ट हाउस स्थित है। इसका आवंटन स्टेशन हेड र्क्वाटर डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा किया गया है। इस गेस्ट हाउस में अतिथियों के रुकने के सभी जरूरी इंतजाम हैं।
विज्ञापन

23 फरवरी को वरिष्ठ लेखा अधिकारी ने गेस्ट हाउस में लगे विंडो एसी की जगह खुली देखी तो वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ अंदर गए। मालुम पड़ा कि तीन कमरों की विंडो एसी गायब है, साथ ही कमरों में लगी एलईडी, एक इन्वर्टर व उसकी बैटरी, महंगे कंबल, तकिया आदि गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना स्टेशन हेड र्क्वाटर के कमांडेंट को दी। उसके बाद इसकी सूचना थाना कैंट पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। वहीं, अति विशिष्ट सुरक्षा वाले इलाके में चोरी की इस वारदात से पुलिस के माथे पर पसीना आ गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास व रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। थाना कैंट प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में शुक्रवार की रात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें