फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में युवक ने काटी अपनी गर्दन

Tue, 20 Oct 2015 11:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पटरंगा के गंजकरी गांव निवासी शिवप्रसाद रावत उर्फ पप्पू (23) पुत्र हनोमान रावत सोमवार रात पटरंगा गांव स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन


जयकारे लगाते हुए उसने एकाएक धारदार हथियार से अपनी गर्दन रेत ली और अपना खून मां दुर्गा पर चढ़ाने की कोशिश करते हुए बेहोश होकर गिर गया। थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने बताया कि रात 11 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पप्पू को पहले पीएचसी और फिर वहां से जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां से देर रात उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हनोमान ने बताया कि सोमवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था मगर उसने क्यों अपनी बलि देने की कोशिश की, ये पता नहीं है। बताया कि शादी के चार साल बाद भी पप्पू के कोई संतान नहीं हुई, मगर उसने इस बात को लेकर ऐसा किया होगा, ये नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें