फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के स्तंभों को जोड़ने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राममंदिर का गर्भगृह 160 स्तंभों पर टिका होगा। इसके पहले स्तंभ को जोड़ने का काम प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक गर्भगृह में पत्थरों की कुल सात लेयर बिछायी जा चुकी है।
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को पत्रकारों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गर्भगृह जमीन से 30 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका है।
गर्भगृह के स्तंभों को जोड़ने का भी काम प्रारंभ कर दिया गया है। पहला स्तंभ जोड़ा जा रहा है। एक स्तंभ में सात पत्थरों को एक के ऊपर एक जोड़ा जाएगा। हर स्तंभ में देवी-देवताओं की 16 मूर्तियां भी उकेरी जाएंगी।
विज्ञापन

जब गर्भगृह तैयार हो जाएगा, सभी स्तंभ लग जाएंगे तब स्तंभों में मूर्तियों को उकेरने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खंभों के ऊपर बीम, बीम के ऊपर गर्भगृह की छत ढाली जाएगी। तीन मंजिला मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट होगी।
हर मंजिल 20 फीट ऊंची होगी। भूतल में जहां 160 स्तंभ वहीं प्रथम तल में 132 स्तंभ होंगे। तीसरे तल में कुल 74 स्तंभ होंगे। चंपत राय ने बताया कि जमीन से 16.5 फीट ऊंचाई पर गर्भगृह होगा। मंदिर में एक शिखर व पांच उपशिखर होंगे।
उन्होंने गर्भगृह निर्माण की प्रगति भी बताई। बताया कि गर्भगृह का काम जमीन से 30 फीट ऊंचाई तक पहुंच गया है। पत्थर बिछाने का काम गूढ़मंडप से आगे बढ़कर रंग मंडल व अब नृत्य मंडप तक पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि बारिश के चलते काम की गति प्रभावित हुई है। बताया कि पश्चिम दिशा में काफी जलभराव हो गया है। दो मशीनें कीचड़ में फंसी हुई हैं। इंजीनियरों के मुताबिक करीब एक माह अब इस दिशा में काम नहीं हो पाएगा।
चंपत राय ने बताया कि मंदिर निर्माण की हर गतिविधि को कैमरे में कैद किया जा रहा है। टॉवर क्रेन में टाइम लैप्स कैमरा लगाया गया है, जिसके जरिए हर गतिविधि रिकॉर्ड की जा रही है। जल्द ही एक बड़ा टॉवर स्थापित किया जाएगा जिसमें कैमरा लगाकर रिकॉर्डिंग व वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें