फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली और बूंदाबांदी से ठंडा हुआ मौसम

Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार को भी बदली और बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 8.5 डिग्री और अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम (23) दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बारिश से सामान्य से अधिक रहे दोनों तापमान गिर गए हैं। बूंदाबांदी से फसलों को लाभ हुआ, हालांकि किसान और बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। हां, तापमान गिरने से गेहूं की फसल को कुछ फायदा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से आया है।

अगले 24 घंटों में जिला फैजाबाद, सुलतानपुर, अमेठी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर में बदली के साथ बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान और गिर सकता है। इससे गेहूं, सरसों और दूसरी फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन



डॉ. मिश्र ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा था। मौसम का यही रवैया बना रहा तो गेहूं, सरसों के उत्पादन में कमी आ सकती है। अभी ठंड का रहना फसलों के लिए जरूरी है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 8.5 डिग्री और अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम (23) दर्ज किया गया है। बदली बूंदाबादी हुई तो तापमान और गिरेगा तथा ठंड बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें