कुलाधिपति आनंदी बेन ने जारी किया आदेश
अयोध्या। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह
का कार्यकाल 25 मार्च को समाप्त हो गया लेकिन वह अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने आदेश जारी कर कुलपति के कार्यकाल को विश्वविद्यालय में नए कुलपति की तैनाती या इस बाबत नए आदेश तक विस्तारित कर दिया है।
कुलाधिपति ने अपने पत्र में कहा है कि कुलपति का कार्यकाल 25 मार्च को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की संभावना है। इसलिए डाॅ. बिजेंद्र सिंह का कुलपति के रूप में कार्यकाल को नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो, विस्तारित किया जाता है। कुलपति आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बृजेंद्र सिंह से पहले की भांति अपने दायित्वों के साथ-साथ चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति पद के दायित्वों का भी निर्वहन किया जाता रहेगा। संवाद