फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में लांच होगा फिल्म आदि पुरुष का टीजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार प्रभाष के मुख्य किरदार वाली फिल्म आदिपुरुष का टीजर अयोध्या में लांच होने जा रहा है। लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से बनने वाली आदिपुरुष में रामायण की कहानी को भव्य तरीके से थ्रीडी में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास और कृति सेनन, सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर दो अक्तूबर को अयोध्या के सरयू तट स्थित राम की पैड़ी परिसर में लांच किया जाना है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।
बताया गया कि फिल्म के लॉचिंग के दौरान कई बड़े फिल्मी कलाकारों के आने की संभावना है। इसलिए सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर तैयारी चल रही है। भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा का प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें