दूसरे चरण में तीन ब्लाकों सोहावल, रुदौली और मवई में मतदान 13 अक्तूबर को होगा। मतदान के मद्देनजर चुनाव प्रचार रविवार की शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। प्रचार के जरिए माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी है। वाहन प्रचार का फंडा भी बदलने लगा है।
खासतौर से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों में आगे निकलने की होड़ लग गई है। सड़क पर प्रचार वाहनों के झंडे लहरा रहे हैं तो गलियों में लोगों की देर रात तक आवाजाही और नारों की गूंज बढ़ गई है।
पहले चरण के मतदान के बाद प्रशासन की नजर भी दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पर लग गई है। आदर्श आचार संहिता पर नजर रखने के लिए तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस के अफसरों और थानाध्यक्षों को सक्रिय किए जाने की खबर है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार रविवार की शाम पांच बजे से थम जाएगा।