फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रजिस्ट्री को लेकर हाथापाई, हंगामा

Tue, 31 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार दोपहर पुत्री के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने आई मां का उसके बेटे और भतीजे ने विरोध करते हुए खूब हंगामा किया। इनके बीच हाथापाई भी हुई। दोनों को लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों के तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। शाम को शांतिभंग में चालान कर दिया। तारुन थाना क्षेत्र के ऊंचगांव की रहने वाली राजपती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पति की मौत के बाद पुत्रों से अनबन होने पर राजपती अपनी पुत्री कंचन के साथ सुल्तानपुर जिले के कूरेभार में रह रही थी।

सोमवार को वह अपनी पुत्री व दामाद के साथ अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री करने बीकापुर आई तो उसके पुत्र रामचरित्र व नाती अजीत वर्मा भी पहुंच गए और लिखापढ़ी का विरोध करते हुुए हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई  होने लगी तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अजीत वर्मा , राम चरित्र व अमरजीत को पकड़ कर कोतवाली ले आई। शाम तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा। प्रभारी कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें