फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक नारेबाजी पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 26 Dec 2015 10:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट को पुलिस शुक्रवार तक छिपाये रही।
विज्ञापन

अयोध्या में रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित धर्मकांटा कजियाना के पास बुधवार को विवादित ढांचे का माडल प्रदर्शित किये जाने पर हलचल मच गई थी।

खोजबीन में पता चला कि कुछ युवकों की ओर से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली नारेबाजी की गई। पुलिस व प्रशासन ने एक समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विवादित ढांचे को स्टाल से हटाने की अपील की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अलबत्ता माडल में दर्ज नाम पर कागज चिपका दिया गया।

दो दिन तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कोई मामला दर्ज होने से इंकार करते रहे। एसएसपी के पीआरओ वेदनाथ दुबे ने शनिवार को बताया कि राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने नूरानी कमेटी के पदाधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कमेटी के अध्यक्ष मो. शादाब निवासी कजियाना, उपाध्यक्ष इरशाद निवासी छोटी कुटिया कजियाना, मो. इकबाल व कुछ अन्य लोगोें पर उत्तेजक एवं विवादित नारेबाजी का आरोप है। प्रकरण की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें