फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनश्यामदास एंड संस के मालिकों पर दर्ज होगा केस

Wed, 09 Sep 2015 12:14 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यह आदेश सीजेएम देवकांत शुक्ल की अदालत से हुआ है। आरोप है कि वेतन मांगने पर दलित नौकर को मारपीट कर उसका पैसा हड़प लिया गया।
विज्ञापन


अधिवक्ता पवन तिवारी ने बताया कि कोतवाली नगर के ककरही बाजार निवासी चंद्रभान को घनश्याम दास एंड संस के मालिकान अजय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल ने आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के आधार पर डिस्पैच करने के लिए रखा था।

काम के एवज में दो हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता रहा। शेष रकम बाद में देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि 9 अप्रैल को उसे हिसाब करने के लिए धारा रोड स्थित गोदाम पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसे जातिसूचक गालियां दी गईं और मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपनी चोटों का डॉक्टरी परीक्षण करवाकर उसने तहरीर कोतवाली में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने अदालत में अर्जी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें