फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से छुई सीढ़ी, दो मजदूरों की मौत

Sat, 30 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : LOGO
विज्ञापन
कस्बे में शुक्रवार की रात सड़क किनारे एक निजी कंपनी का प्रचार बोर्ड लगाते समय सीढ़ी बिजली तार से छू जाने के चलते दो मजदूरों की मौत हो गई। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कस्बे के अमानीगंज मे रात करीब 8.30 बजे एक निजी फोन कंपनी 4जी का प्रचार बोर्ड विद्युत पोल में लगाया जा रहा था।

पोल पर बोर्ड लगाने के लिए सीढ़ी लगाई जा रही थी, जो बिजली तार से टकरा गई। इससे इसराइल (38) निवासी हरीनगर जिला पश्चिमी चंपारन झारखंड  व लुकमान (32) निवासी सीतापुर करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में दोनाें को एक व्यक्ति सीएचसी रूदौली ले गया और खुद वहां से भाग गया।

सीएचसी के डॉ. मदन बरनवाल ने बताया कि दोनों की सीएससी लाने के पहले ही मौत हो चुकी थी। निजी फोन कंपनी का बोर्ड लगवाने का काम लखनऊ की एक निजी एडवटाइजिंग कंपनी आईवी क्रिएशन मड़ियांव कर रही है। उसके मैनेजिंग डायरेक्टर इम्तियाज खान ने बताया कि दोनों मजदूर कंपनी के थे। सूचना मिली है। मौके पर जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें