फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ स्कूलों के निरीक्षण में नहीं मिला कोई बच्चा

Sat, 02 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए संजय कुमार ने शनिवार को मिल्कीपुर और मसौधा ब्लॉक के आठ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय मीठे गांव व महुलारा की हेडमास्टर व शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। निरीक्षण में विद्यालयों में जीरो बच्चों की उपस्थिति पर स्पष्टीकरण का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा सत्र आरंभ होने की शिक्षण व्यवस्था की असलियत परखने के लिए बीएसए मसौधा के प्राथमिक विद्यालय मऊशिवाला, प्राथमिक विद्यालय रानीबाजार, प्राथमिक विद्यालय अमौना, व जूनियर हाईस्कूल अमौना, मिल्कीपुर में प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल महुलारा, प्राथमिक विद्यालय मीठेगांव व प्राथमिक विद्यालय कलंदरपुर का औचक निरीक्षण किया।

इसमें बीएसए को इन विद्यालयों में एक भी बच्चे नहीं मिले। प्राथमिक विद्यालय मीठे गांव की प्रधानाध्यापिका अरविंदर कौर अनुपस्थित मिलीं। जबकि प्राथमिक स्कूल महुलारा की रंजना सिंह हस्ताक्षर बनाकर लापता थीं।
विज्ञापन


महुलारा विद्यालय की सहायक शिक्षिका मनीषा यादव व मालती वर्मा भी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने इन चारों के एक दिन का वेतन कटौती का आदेश दिया, साथ ही सभी विद्यालय के शिक्षकों को नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें