फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मुख्य सचिव के आने का समय दे रहा पुनरावृत्ति का संकेत

Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव के आने का समय दे रहा पुनरावृत्ति का संकेत
विज्ञापन

-मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी

अयोध्या। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के आने का समय पुनरावृत्ति का संकेत दे रहा है। अन्य परियोजनाओं के साथ रामपथ फोकस हो सकता है। फिलहाल मुख्य सचिव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कार्यस्थलों के साथ आंकड़े दुरुस्त किए जाने का काम शुरू हो गया है।

मुख्य सचिव पिछली 23 मई को रात 11 बजे यहां पहुंचे थे। 24 मई को उन्होंने परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा की थी। वह सबसे प्रमुख राम पथ से ही सर्किट हाउस पहुंचे। पुनरावृत्ति का संकेत इसलिए भी है कि इस बार भी मुख्य सचिव रात लगभग 10 बजे ही यहां पहुंचने वाले हैं। पिछली बार उन्होंने रात में आते समय ही राम पथ के निर्माण की गति देख ली थी। समीक्षा में कार्यों के तेजी से होने के बड़बोलेपन पर यह कहते हुए बोलती बंद कर दी थी कि रात में वह राम पथ देखते हुए आए हैं। दूर तक कहीं काम नहीं दिखा। जबकि दावा था कि रात दिन काम चल रहा है। साथ ही कहा था कि अगली बार भी वह रात में ही आएंगे। इस बार भी वह रात में ही आ रहे हैं। उनके आने के मद्देनजर रामपथ पर दृश्य बदलने की कोशिश है।
विज्ञापन


सीएस के आने के मद्देनजर अयोध्या की विभिन्न परियोजनाओं पर काम को व्यवस्थित करने के साथ ही कार्यालयों में आंकड़ों को दुरुस्त किया जाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट...

आज रात दस बजे अयोध्या पहुंचेंगे सीएस

-मुख्य सचिव दुर्गा शंकर पांच अगस्त को रात्रि 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वह रात आठ बजे से लखनऊ से चलकर 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। उनके निजी सचिव अंबरीश सक्सेना से दी गई जानकारी के मुताबिक छह अगस्त को अयोध्या में चल रही कतिपय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा करेंगे। शाम सात बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें