फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अक्तूबर तक बन जाएगी रामलला की अचल मूर्ति

Tue, 16 May 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की अचल मूर्ति निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। मूर्ति बनाने वाले दो कारीगर बंगलुरु से मंगलवार को अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में पत्थरों का परीक्षण भी किया। माना जा रहा कि रामलला की अचल मूर्ति अक्तूबर तक बन जाएगी।
विज्ञापन

निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में रामलला की एक अचल मूर्ति स्थापित की जानी है। अयोध्या में जल्द ही मूर्ति का निर्माण शुरू होने वाला है। बंगलुरु, मैसूर व राजस्थान के कारीगर रामलला की अचल मूर्ति बनाएंगे। इसमें मंगलवार को बंगलुरु के कारीगर गणेश भट्ट व विपिन भदोरिया अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामसेवकपुरम स्थित कार्यशाला में मूर्ति के लिए आए सभी पत्थरों का परीक्षण किया। गणेश भट्ट ने बताया कि मूर्ति निर्माण से पहले पत्थरों की साफ-सफाई की जानी है। यह काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। बताया की मूर्ति बनाने में चार से पांच महीने लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें