फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दीपोत्सव का आकर्षण बढ़ाएगी प्राचीन मंदिरों की भव्यता, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

Tue, 27 Sep 2022 03:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए पुराने मंदिरों को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार दीपोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई नए आयाम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में रामनगरी के 20 प्राचीन मंदिरों को भी वैदिक पद्धति (गूगल, गुड़ आदि ) से सजाया जा रहा है। भव्य लाइटिंग भी की जा रही है, जो दीपोत्सव में आकर्षण बढ़ाएगी।

मंदिर के अग्रभाग (फसाड) को उसकी गरिमा के अनुरूप सुंदरता प्रदान की जा रही है। अभी तक हनुमानगढ़ी, कनकभवन, दिगंबर अखाड़ा, जानकी महल, गुप्तारघाट व दशरथ महल का फसाड बेहतर किया जा चुका है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने रविवार को मंदिर के फसाड को चमकाने के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा इस प्राचीन भव्यता को हाईलाइट किया जा रहा है। फसाड लाइट के माध्यम से चित्रों को हाईलाइट किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें