फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के 1550 दावेदारों का फैसला आज

Tue, 08 Dec 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार शाम को पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई हैं। बुधवार को बीकापुर और तारुन ब्लॉक में प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत चुनने के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधान के 172 पदों के सापेक्ष चुनाव मैदान में 1550 प्रत्याशी हैं। दोनों ब्लॉकों के लगभग तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान में किसी भी तरह से खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बीकापुर और तारुन में मतदान बुधवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया जाएगा। दोनों ब्लॉकों के निर्धारित स्थलों पर बनाए गए काउंटरों से सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों पर जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


रवानगी स्थल पर पहुंचे अफसरों ने परिसर में व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। काउंटर पर पार्टी के लोगों को दिए जा रहे सामानों को देखा। पुलिसकर्मियों को भी पोलिंग पार्टी के साथ ही रवाना कर दिया गया है।

मतदान केंद्र पुलिस की सुरक्षा घेरे में आ गए हैं। दोनों ब्लॉकों में बुधवार को प्रधान के अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 2118 पद पर नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

बीकापुर के 75 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के  लिए 706 प्रत्याशी मैदान में हैं। तारुन के 97 पदों के  लिए 844 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि अंतिम चरण में मतदान नौ दिसंबर को होगा। पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है। बूथों पर पहुंचने की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें