फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच शुरू

Wed, 18 Nov 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए हैरिंग्टनगंज, मिल्कीपुर और अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच बुधवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉकों के 214 प्रधान पद के लिए 2404 और 2694 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 3476 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जांच का कार्य गुरुवार को भी जारी रहेगा।

बुधवार को तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर आरओ व एआरओ ने दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। जांच को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों का ब्लॉक मुख्यालयों पर जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


बताया गया है कि हैरिंग्टनगंज में 60 प्रधान पदों के लिए 653 प्रत्याशी, मिल्कीपुर में 76 पदों के लिए 874 प्रत्याशी और अमानीगंज में 78 प्रधान पदों के लिए कुल 877 प्रत्याशियों ने परचे भरे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक के रिटर्निंग अफसरों का कहना है कि जांच के बाद 20 नवंबर को नामवापसी के साथ चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें