फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार

Fri, 03 May 2019 11:36 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या। पांचवें चरण के लिए शनिवार शाम पांच बजे से प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रत्याशी साइलेंट प्रचार के मोड में आ जाएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन



मतदान की तारीख करीब आने के साथ प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई। अब बूथों की तैयारी पर नजर है। नामांकन और नाम वापसी के बाद शुरू हुए चुनाव प्रचार का समय अब शनिवार को शाम पांच बजे समाप्त हो रहा है। पिछले कई दिनों से सड़क से लेकर गांव तक प्रचार करने वालों की भीड़ है।


जनसंपर्क के साथ पावलगी का जोर रहा। नारों व सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। शुक्रवार को दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। 
विज्ञापन



आयोग के नियमों के अनुसार शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। लाउडस्पीकर उतर जाएंगे। दल और प्रत्याशी अब शहर से गांव की गलियों तक साइलेंट प्रचार के मोड़ में आ जाएंगे। इसको लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक रणनीति बनाने में जुट गए हैं।


दूसरी मतदान की तिथि करीब आने के साथ प्रशासनिक मशीनरी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान कार्मिकों से लेकर बूथों की व्यवस्था पर प्रशासन की नजर है। पुलिस विभाग भी मतदान को लेकरतैयारी में जुट गया है। मतदान केंद्रों के साथ ही बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर खाका खींच लिया गया। इनके डिप्लायमेंट को लेकर भी खाका खींचा जा रहा है। 


आज शाम से बंद होंगी आबकारी की दुकानें
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने आदेश जारी किया है कि 4 मई कि शाम छह बजे से शराब की सभी दुकानें 6 मई मतदान समाप्त होने तक बंद रहेगी। यह आदेश फैजाबाद संसदीय सीट क्षेत्र मेें प्रभावी होगा। जिले की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान 12 मई को है, यहां 10 मई की शाम छह बजे से 12 मई को मतदान समाप्त होने तक सभी शराब की दुकानें की बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें