फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकार हो रहा राममंदिर निर्माण का सपना : केशव मौर्य

Sat, 18 Mar 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर थे। उन्होंने देर शाम रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चन और आरती किया। इसके बाद कार्यस्थल पर जाकर मंदिर निर्माण की प्रगति देखा। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने डिप्टी सीएम को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन


राममंदिर के गर्भगृह का काम लगभग पूरा होने को है, यह निर्माण कार्य देखकर डिप्टी सीएम भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि राममंदिर निर्माण का चिरस्वप्न सदियों की प्रतीक्षा के बाद साकार हो रहा है।

कहा कि राममंदिर निर्माण के साथ ही केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी अयोध्या का कायाकल्प कर रही है। हजारों करोड़ की योजनाओं से अयोध्या में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


केशव मौर्य ने कारसेवकपुरम जाकर विहिप के केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम नारायण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व विहिप के शरद शर्मा ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें