फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कुटीर उद्योग बनी अवैध शराब भट्ठियां

Mon, 24 Aug 2015 11:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से हलचल मचने के बाद हरकत में आई सरकार ने निलंबन आदि की कार्रवाई की और सूबे में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान चलता रहा और उन्नाव में जहरीली शराब के सेवन से चार की जान जाने की घटना प्रकाश में आ गई। यह घटना ऐसे समय में प्रकाश में आई है जब पुलिस पंचायत चुनवा को लेकर अवैध शराब निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान में जुटी है और यही अभियान आबकारी महकमा भी चला रहा है।

हाल यह है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जहरीली शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश का भी धरातल पर असर नहीं दिख रहा है।

अवैध शराब बिक्री के लिए बदनाम इलाकों में बदस्तूर शराब की भट्ठियां धधक रहीं है और निर्मित शराब की सुदूर क्षेत्रों में आपूर्ति की जा रही है। हद तो यह हो गई है कि हरियाणा प्रांत में बनने वाली देशी शराब की खेप बदस्तूर जिले के गांव देहात तक पहुंच रही है और सरकारी शराब के ठेकों से इस शराब की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में शहर क्षेत्र में सरयू के कछार स्थित रेतिया, मीरनघाट, जमथरा के अलावा आस-पास के क्षेत्र तथा तारुन के सोनेडांड़, गौरा ग्यासपुर, पूरालंदर के जिवपुर, खनुवावां, कैल केवटहिया, महराजगंज का मडना, गोसाईगंज का दिलासीगंज, बीकापुर मं तोरामाफी दराबगंज समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कच्ची शराब का थोक कारोबार होता है।

अवैध शराब की भट्ठियों पर शराब बनाई जाती है और सरयू पार से भी पड़ी खेप बिक्री के लिए आती है। पुलिस व आबकारी विभाग की ओर से लगभग सभी क्षेत्रों में कार्रवाई का दावा किया गया। भट्ठियां तोड़ी गई, लहन नष्ट की गई और कच्ची शराब के साथ कई का चालान किया गया।

जनपद पुलिस की ओर से तत्कालीन एसएसपी बीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में कैंट थाने के मांझा क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के साथ अभियान चलाया गया था। फोर्स ने सरयू की रेत पर धधक रही सैकड़ों भट्ठियों को ध्वस्त किया था और कइयों को गिरफ्तार किया था।

अवैध शराब निर्माण की प्रवृत्ति पर रोक के लिए एसएसपी ने मांझा क्षेत्र निवासियों के साथ चौपाल लगा इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया था और संकल्प दिलाया था। कारोबारियों को रोजगार के लिए दूसरी योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बना प्रशासन को सौंपी थी, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आबकारी निरीक्षक मुकेश शर्मा  ने कहा कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तमाम भट्ठियां तोड़ी गई हैं और भारी मात्रा में लहन नष्ट कर कच्ची शराब बरामद कर लोगों का चालान किया गया है। जिले में कहीं जहरीली शराब नहीं बन रही है। 
विज्ञापन


एसएसपी उमेश कुमार का कहना है कि जिले के सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों समेत पुलिसकर्मियों को अवैध कच्ची शराब के निर्माण तथा बिक्री के खिलाफ अभियान को कहा गया है। कार्रवाई भी की जा रही है। अभी पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 25 लाख कीमत की साढ़े सात सौ पेटी शराब समेत तीन को पकड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें