सूचना पाकर जांच करने पहुंचे सीडीपीओ दिनेश कुमार ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र का निर्माण पीली ईंट एवं घटिया निर्माण सामग्री से किया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि ये निर्माण कार्य आरईएस विभाग से कराया गया है। निर्माणाधीन केंद्र की छत लटक गई है। इससे स्पष्ट है कि निर्माण में लापरवाही बरती गई है।
उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी को भेजी जा रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधान के साथ गांव के तिलकराज, ज्ञानेंद्र कुमार, अनिल सिंह, तौफीक, विंध्याचल आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
मौके की जांच के बाद हैरिंग्टनगंज सीडीपीओ ने मामले की पुष्टि की है। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग करने से बीम लटकने की शिकायत ग्राम प्रधान जसोमती सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मिल्कीपुर एसडीएम गिरीश चंद्र श्रीवास्तव से की है।