फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे में उतरे करंट से दो किसानों की मौत

Tue, 05 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से कुमारगंज थाना क्षेत्र की दो ग्रामसभाओं में मंगलवार को करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना को लेकर दोनों गांवों में कोहराम मचा रहा। परिवारीजनों  और ग्रामीणों में कॉर्पोरेशन के खिलाफ आक्रोश छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्रामसभा तिंदौली के पूरे मुरावन में मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे किसान रामपाल (56) पुत्र बद्री धान की रोपाई के लिए बारिश का पानी एकत्रित करने के लिए खेत में मेड़ बांध रहा था। इसी बीच पोल से लटक रहे अर्थ के तार को जैसे ही किसान हटाने लगा, उसे करंट का जोरदार झटका लगा और मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने परिवारीजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया। दूसरी घटना ग्रामसभा सरूरपुर की है। जहां नल के पास मंजन कर रहे किसान अवधराज सिंह (52) पुत्र दानबहादुर सिंह विद्युत पोल के स्टे तार में प्रवाहित होे रहे करंट की चपेट में आ गए। उनकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों गांवों के ग्रामीणों में घटना को लेकर पावर कॉर्पोेरेशन के खिलाफ आक्रोश दिखा। मृतकों के परिवारीजन व ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी पावर कॉर्पोरेशन का कोई अधिकारी अव्यवस्था को दूर नहीं कराता है।

अधिशासी अभियंता द्वितीय एसपी यादव ने कहा कि दोनों घटनाओं की जांच कराई जाएगी, वैसे पहले से किसी ने पोल के तार टूटने या स्टे वायर में करंट आने की कोई सूचना नहीं दी थी। कुमारगंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी पक्ष से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें