फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणी नदी में डूबकर युवक की मौत

Wed, 10 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफ पुर गंगरेला गांव निवासी एक युवक की मंगलवार दोपहर कल्याणी नदी में डूबकर मौत हो गई। वह नदी में स्नान करने गया था। तकरीबन दो घंटे चली खोजबीन के बाद शव नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने परिवारीजनों के आग्रह पर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है। अशरफ पुर गंगरेला गांव निवासी झिंगई रावत (35) पुत्र मैकूलाल रावत मंगलवार दोपहर कल्याणी नदी में स्नान करने गया था।

नदी में पानी अधिक होने से वह अचानक डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूबने के बाद दोबारा नहीं उतराया। सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पटरंगा थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने बताया कि करीब दो घंटे बाद युवक का शव नदी से बरामद किया जा सका। परिवारीजनों के आग्रह पर पंचनामे के बाद शव उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें