फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की आस में उमड़ा बेरोजगारों का रेला

Mon, 28 Dec 2015 11:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर सोमवार को बेरोजगारों का मेला रहा। नौकरी की आस में कार्यालय उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़ से रेला जैसा नजारा हो गया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये बेरोजगार अभ्यर्थियों में बायोडाटा जमा कराने को लेकर होड़ रही।
विज्ञापन


हालात यह हुआ कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेवायोजन महकमे को अपने सभी कर्मियों को फील्ड में उतारना पड़ा। मौका था सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित विशाल रोजगार मेले का।

निदेशालय से आये उपनिदेशक ने मेला का निरीक्षण किया और शाम तक जमे रहे। घंटो चली कवायद के बाद संबंधित कंपनियों की ओर से साढ़े नौ सौ अभ्यर्थियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


इन चिह्नित आवेदकों में से तमाम को नियुक्ति पत्र दिये जाने की बात कही जा रही है। सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर में विशाल रोजगार मेला लगा।

इसमें में निजी क्षेत्र की कंपनियों डिक्सन मोबाइल, आरो टेक्सटाइल्स, जीफोरएस सिक्यूरिटी, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस, ग्रो फास्ट आर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विभिन्न पदों के लिए बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाना था।

इसके लिए सहायक निदेशक सेवायोजन एमके श्रीवास्तव की ओर से 25 वर्ष आयु तक के मैट्रिक, हाईस्कूल, इंटर, स्नातक और आईटीआई प्रशिक्षण हासिल व डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को देख बुलाया गया था।

रोजगार मेले के मद्देनजर योजना के प्रदेश समन्वयक तथा सेवायोजन निदेशालय के उपनिदेशक राजीव कुमार यादव सुबह ही सेवायोजन कार्यालय पहुंच गये। कार्यालय खुलने के पहले से ही बेरोजगार अभ्यर्थियों के आने का क्रम शुरू हो गई।

हाल यह हुआ कि कार्यालय खुलते-खुलते नौकरी की आस में सेवायोजन कार्यालय पहुंचे बेरोजगार अभ्यर्थियों की भीड़ से रेला व मेले जैसा नजारा हो गया। सेवायोजन विभाग ने कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए पांच काउंटर बनाये थे।

इन पर संबंधित कंपनियों के अधिकारियों व स्टाफ की मदद के लिए सेवायोजन कार्यालय के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद कार्यालय के कई कर्मियों व अधिकारियों को भीड़ को संभालने तथा लाइन सही कराने के काम में लगा दिया गया।

विभिन्न काउंटरों पर शाम तक अभ्यर्थियों की ओर से अपने-अपने बायोडाटा जमा कराये जाते रहे। निदेशालय के उपनिदेशक राजीव कुमार और क्षेत्रीय कार्यालय के उपनिदेशक एमके श्रीवास्तव घूम-घूम कर हालात की जानकारी लेते रहे।

सहायक निदेशक  एमके श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों से लगभग 950 अभ्यर्थियों को या तो नियुक्ति पत्र दिया गया या उसके लिए शार्ट लिस्ट किया गया। इन अभ्यर्थियों को चयन के संबंध में कंपनी से सीधे सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें