अधिग्रहित परिसर स्थित अमांवा मंदिर में गिरे वृक्ष को हटाते कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
अधिग्रहीत परिसर से सटे अमावां मंदिर में स्थित एक विशालकाय अशोक का वृक्ष शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक धराशायी हो गया। पेड़ के बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार भी उसकी चपेट में आ गए।
हादसे के दौरान पोल दर्शन मार्ग के पहले चेकिंग गेट पर झुक गया। हालांकि हादसे से लोग बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब क्रॉसिंग डी.1 चेकिंग बूथ पर रामलला के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई थी।
सूचना पर तुरंत बिजली आपूर्ति ठप की गई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इससे रामलला के दर्शन को आए श्रद्धालु परेशान रहे। रामलला के दर्शन का समय दूसरी पाली में अपराह्न दो बजे से छह बजे तक है।