फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारी पर भड़के मुख्य सचिव, कहा 20 तक पूरे करें काम

विज्ञापन
बैठक में मौजूद मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी, सांसद व अन्य गणमान्य लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। कुंभ की तरह दीपोत्सव का खाका खींचने आए मुख्य सचिव आरके तिवारी के दौरे में मंगलवार को आधी-अधूरी तैयारी की पोल खुल गई।
विज्ञापन

राम की पैड़ी में जल प्रवाह की टेस्टिंग करने में सिंचाई विभाग नाकाम रहा जबकि, रामकथा पार्क में भगवान राम की राजगद्दी से लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए बन रहा मंच भी अधूरा मिला।
घाटों पर गंदगी बिखरी थी। मुख्य सचिव ने जिम्मेदार अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी काम पूरा करने की नई डेड लाइन 20 अक्तूबर तय की है। कहा कि रामनगरी त्रेतायुग जैसी सजी-संवरी नजर आनी चाहिए।
विज्ञापन

इस बार दीपोत्सव में जनभागीदारी से 5.21 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाना है। पूरे आयोजन में जन-जन का उत्साह दिखना चाहिए।
अयोध्या में पिछला दीपोत्सव समाप्त होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अगले साल के लिए तैयारी का खाका खींचा था। रामकथा पार्क में भीड़ बढ़ने से मची भगदड़ की स्थिति से निपटने के लिए उसकी क्षमता दो हजार से पांच हजार करने के निर्देश दिए थे।
हेलीकाप्टर से राम-सीता व लक्ष्मण के उतरते ही राज्यपाल व मुख्यमंत्री उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री समेत विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए बने पुराने मंच के पीछे उससे ऊंचा व बड़ा दिव्य मंच बनाने के आदेश दिए गये थे।
कहा गया था कि दृश्य ऐसा लगना चाहिए कि राम की चरणों में पूरी सरकार बैठी नजर आए जबकि, संत-धर्माचार्यों के लिए सामने एक तरफ सबसे ऊंचा बनना था। इसके लिए 3.75 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त की गई थी। लेकिन एक भी काम नहीं हुआ।
अब किसी तरह अस्थाई मंच बनाकर मुख्यमंत्री की मंशा साकार करने की कोशिश चल रही है। यह काम भी अधूरा मिलने पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने फटकार लगाई। कहा कि 20 अक्तूबर के बाद कोई काम बचना नहीं चाहिए। हालांकि इसके पहले डीएम ने 10 अक्तूबर व कमिश्नर 15 अक्तूबर की डेड लाइन तय कर चुके हैं।
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने पैड़ी की अविरलता को लेकर सवाल पूछ। पहले राम की पैड़ी पर 15 अक्तूबर को टेस्टिंग करने की योजना थी। मगर यह काम भी अधूरा मिला। बताया गया कि 20 तक काम पूरा हो जाएगा। 21 को राम की पैड़ी के अविरल जल प्रवाह की टेस्टिंग होगी।
इससे पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश ने भी राम की पैड़ी के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राम की पैड़ी की अविरल जल धारा का कार्य शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सरयू घाट व परिसर में कूड़ा देख मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई। नियमित घाटों की बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। स्वर्गद्वार वार्ड के पार्षद महेंद्र शुक्ला ने जर्जर सड़ सड़कों व सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की। मुख्य सचिव ने तीन दिन में व्यवस्था ठीक करने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह एके अवस्थी, अपर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति जितेंद्र कुमार, डीजीपी ओपी सिंह, एडीजी कानून व्यवस्था यशवंत कुमार, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें