फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में मथुरा के कलाकारों ने बिखेरी छटा

Sat, 26 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
होली मिलन में डांस करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने शुक्रवार की शाम कारसेवकपुरम में होली मिलन समारोह व विचार-गोष्ठी की। इसमें मथुरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने समारोह का शुभारम्भ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


समारोह में मथुरा से आए कलाकारों द्वारा बृज के फाग गीत व मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर लिया और गीत के साथ दर्शक भी झूमने लगे। हजारों की संख्या में उपस्थित साधु-संत व गणमान्य नागरिकों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीडी द्विवेदी व संचालन रमापति पांडेय ने किया। कार्यक्रम में महंत अर्जुन दास, रामकुमार दास, वैदेही वल्लभ शरण, रामशरण दास, पुरूषोत्तम नारायण, प्रकाश, प्रतीक, रमाकांत, ध्रुवराज, तिलकराम, राकेशमणि, धनुषधारी, देवर्षि राम, दुर्गेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सोहावल क्षेत्र के अरकुना चौराहे व मवई क्षेत्र के शुभम शिक्षण संस्थान नेवरा में शनिवार को विचार-गोष्ठी व होली-मिलन समारोह मेें सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भाजपा कटिबद्घ है और इसी रास्ते पर केंद्र सरकार काम कर रही है।

समारोह का शुभारंभ एकल स्कूल की छात्राओं से सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। सभा की अध्यक्षता मोहन लाल गुप्त व संचालन राम अभिलाख पांडेय ने किया। समारोह में जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, अवधेश पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रधान रामजी वर्मा, इं. रणवीर सिंह, कपिलदेव, जर्नादन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें