फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से पलटा टेम्पो, 11 घायल

Tue, 07 Jun 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद गड्ढे में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह कार की टक्कर से एक टेम्पो पलट गया। कार भी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग और टेम्पो सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


रुदौली नवीन मंडी से फलों की टोकरी व सवारियों को लेकर एक टेम्पो सुबह करीब 10 बजे मवई के लिए रवाना हुआ। नेशनल हाईवे पर गनौली पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टेम्पो पलटकर कुछ दूर घिसटते हुए चला गया जबकि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

टेम्पो सवार लोगों की पुकार सुन दौड़े ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। उधर, कार सवार लोगों को भी ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाल सूचना पुलिस को दी। कार सवार सभी लोग बस्ती जिले से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार असद महमूद खान, खालिया खातून व पप्पू निवासी बस्ती और टेम्पो सवार ओंमकार नाथ निवासी ढेमा थाना असंदरा, जिला बाराबंकी, हसनैन अहमद, तारिक दोनों निवासी सेवढ़ारा थाना मवई, राधेश्याम, सुनील बक्स और रामविजय तीनों निवासी बरतरा, थाना मवई, राजू निवासी लखनीपुर व टेम्पो चालक बुद्धू निवासी कूढ़ासादात, कोतवाली रुदौली को एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें