फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के आगमन पर सज गए मंदिर व बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम की भक्ति में लीन रहने वाली अयोध्या सोमवार से नौ दिनों तक शक्ति उपासना में लीन रहेगी। शारदीय नवरात्र का सोमवार से शुभारंभ हो रहा है। मां के स्वागत के लिए देवी मंदिर भी सजकर तैयार हैं।
विज्ञापन

रामनगरी में शक्ति उपासना की भी धूम होती है। वासंतिक नवरात्र व शारदीय नवरात्र के अलावा यहां गुप्त नवरात्र में भी मां की पूजा-अर्चना श्रद्धा पूर्वक की जाती है। कई प्राचीन मंदिर हैं जो भक्तों की मां के प्रति श्रद्धा को भी दर्शाते हैं।
रामनगरी के मुख्य मार्ग पर शृंगारहाट के पास स्थित छोटी देवकाली का मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इस मंदिर में माता पार्वती स्वयं विराजती हैं। कई विदेशी इतिहासकारों ने भी छोटी देवकाली मंदिर का जिक्र किया है।
विज्ञापन

इसी तरह फैजाबाद शहर में स्थित बड़ी देवकाली मंदिर भी भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र है। कहा जाता है कि यह भगवान श्रीराम की कुलदेवी हैं। नवरात्र के अलावा भी यहां वर्ष भर पूजा-अर्चना, हवन आदि की धूम रहती है।
उदया चौराहे के निकट स्थित मां जालपा देवी का मंदिर है। जिसको लेकर मान्यता है कि इस मंदिर में नवरात्र में स्वयं हनुमान जी पधारते हैं। इसी तरहा माता शीतला मंदिर, अष्टभुजी, चुटकी देवी, मां कामख्या धाम, हट्टी महारानी सहित कई ऐसे देवी उपासना के स्थल हैं जो रामनगरी की पौराणिकता भी बताते हैं।
अयोध्या। नवरात्र में देवी मंदिरों में नौ दिनों तक देवी उपासना की धूम रहेगी। लोगों ने रविवार को दिन भर नवरात्र को लेकर खरीदारी की। श्रद्धालु मां की चुनरी, मूर्ति, नारियल आदि की खरीदारी करते दिखे।
वहीं शारदीय नवरात्र पर महंगाई की भी मार है। जिससे श्रद्धालु परेशान हैं। खाद्य वस्तुओं से लेकर फलों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। मूंगफली जहां एक सप्ताह पहले सौ रुपये किलो थी वह अब 130 रुपये किलो हो गई है।
मखाना 700 रुपये किलो बिक रहा है। छुहारा 180 से 200 रुपये पहुंच गया है। किशमिश 280 से बढ़कर 300 रुपये पहुंच गई है। कुट्ट के आटे की कीमत 180 से 200 पहुंच गई है। सिंघाड़े का आटा 170 से 200 प्रति किलो पहुंच गया है।
जो काजू पहले 900 रुपये किलो था वह बढ़कर एक हजार रुपये हो गया है। मूंगफली के तेल की कीमत 110 से 130 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं फलों में जो केला 50 रुपये दर्जन था।
विज्ञापन

वह अब 70 से 80 रुपये दर्जन बिक रहा है। सेब की कीमत भी 120 से बढ़कर 150 रुपये किलो पहुंच गई है। अन्य फलों के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
नवरात्र घट स्थापना मुहूर्त
घट स्थापना मुहूर्त सुबह 6:28 से 8:01 बजे तक
घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:54 तक
नवरात्रि का शुभ योग मुहूर्त
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ 26 सितंबर भोर 3:23 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त 27 सितंबर सुबह 3:08 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें