फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ डिग्री लुढ़का तापमान

Thu, 29 Oct 2015 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पूर्व की बूंदाबांदी फिर गुरुवार को बदली व हवा चलने से जिले में ठंड बढ़ गयी है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े आठ डिग्री नीचे आ गया।
विज्ञापन


दिनभर तेज हवा चलने से लोग कांपते रहे। ठंड से बचने के लिए रात को जहां कंबल-रजाई बाहर निकल आए तो वहीं सुबह स्वेटर, इनर व दूसरे ऊनी कपड़े पहनकर लोग घरों से बाहर निकले।

दिन में अधिकांश लोग स्वेटर पहन व शाल ओढ़कर खरीदारी करते नजर आये। शुक्रवार को भी बदली के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना से अभी तापमान के और गिरने तथा ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गुरुवार को कहीं बूंदाबांदी की सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने अगले 24 घंटों में जिले में बदली रहने और बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई है। कहा, ऐसा हुआ तो तापमान और गिर सकता है। ठंड और बदली का प्रकोप अगले 24 घंटे और जारी रहने की संभावना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें