अयोध्या। थाना कैंट अंतर्गत गुप्तारघाट पर सोमवार सुबह सरयू में स्नान के दौरान डूब रहे किशोर को पुलिस व नाविकों ने बचा लिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के रीडगंज में रहने वाले तीन किशोर सोमवार सुबह सरयू में स्नान करने गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान लकी उर्फ अब्दुल रज्जाक (13) पुत्र रियाज मोहम्मद नदी में डूबने लगा। ये देख घाट पर मौजूद सदर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार ने नाविक भगवानदीन की मदद से किशोर को सकुशल बचा लिया। सूचना पर पहुंचे किशोर के पिता रियाज मोहम्मद निवासी रीडगंज व अन्य परिवारीजनों ने पुलिस व नाविक का नम आंखों से आभार जताया।