अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के भदेसर गांव की रहने वाली किशोरी की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि गांव के रहने वाले हशमत अली की पुत्री आफरीन (12) को रविवार दोपहर घर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने आफरीन को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आफरीन के परिवार के मनोहर अली का आरोप है कि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही हुई है।