फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोतीगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित का आरोप है कि कालू का पुरवा रामपुर निवासी पिंटू यादव आवारा और शरारती किस्म का युवक है।
25 सितंबर की रात करीब साढ़े सात बजे वह उनके घर में दीवार फांद कर कूद गया। घर में मौजूद उनकी चाची, मां और महिलाओं से अभद्रता की। हल्ला गुहार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पीआरबी पुलिस के पहुंचने पर आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। एसएसआई इरफान अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें