फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

575 शिक्षकों ने किया ज्वाइन, शेष को अगले दिन का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के नवनियुक्त शिक्षकों ने समस्त कागजातों के साथ शनिवार को एडी बेसिक सभागार में पहुंचकर जॉइनिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। देर शाम तक 575 शिक्षकों को खंड शिक्षाधिकारियों की अलग-अलग टीम ने जॉइन कराया। शेष को अगले दिन का समय दिया गया है। शासन से विद्यालय का आवंटन होने तक इन्हें बीएसए दफ्तर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

31,667 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले को मिले 740 शिक्षकों के सापेक्ष 682 को नियुक्ति पत्र शुक्रवार को दिया गया था। शनिवार को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र व अन्य कागजातों के साथ जॉइनिंग के लिए इन्हें सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक अयोध्या मंडल के सभागार में बुलाया गया था।
कड़ी मशक्कत से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के बाद जॉइनिंग के लिए दिनभर शिक्षकों का जमावड़ा बीएसए दफ्तर से लेकर एडी बेसिक सभागार तक रहा। अलग-अलग पटल पर सात खंड शिक्षाधिकारियों की ड्यूटी जॉइनिंग कराने में लगाई गई थी।
विज्ञापन

देर शाम तक सभी पटलों पर मिलाकर 575 शिक्षकों की जॉइनिंग हो सकी थी। शेष को अगले कार्य दिवस में पहुंचने का मौका दिया गया है। इस बार इन शिक्षकों को विद्यालयों का आवंटन शासन स्तर से करने का निर्णय लिया गया है। तब तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से इन्हें बीएसए दफ्तर में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है।
बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि शाम 5:30 बजे तक 575 शिक्षकों ने जॉइन किया है। जो बचे हैं, उन्हें अगले दिन का समय दिया गया है। आवंटन तक एडी बेसिक सभागार में एक कर्मचारी की तैनाती करके इन शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
मेडिकल के लिए रही मारामारी
जॉइनिंग से पूर्व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिनभर मारामारी मची रही। इसके लिए सीएमओ कार्यालय में व्यवस्था की गई थी, मगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल होने के कारण जांच आदि कराने के लिए शिक्षकों को जिला अस्पताल का चक्कर काटना पड़ा। सीएमओ दफ्तर में उमड़े शिक्षकों के हुजूम से कई बार अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई। बीच-बीच में हंगामे की नौबत भी आई और स्थानीय पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें