फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाणिज्यकर टीम ने दो आभूषण दुकानों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार को चौक स्थित आभूषण की दो दुकानों की जांच की। जिसमें तीन लाख की कर चोरी का मामला सामने आया। अभियान के तहत अयोध्या और देवीपाटन मंडल में अब तक लगभग 286 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान को लेकर जिले के कई बाजारों में दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने चौक स्थित मोबीन ज्वैलर्स और आलिम ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचकर जांच की। इसको लेकर बाजार में हलचल रही। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू आरएस विद्यार्थी ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों की जांच में तीन से चार लाख रुपये की कर चोरी का मामला सामने आया है। लगभग डेढ़ लाख रुपये जमा कराया गया है।
रानीबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापार मंडल रानी बाजार के अध्यक्ष गिरधारी लाल कसौंधन ने बताया कि बाजार व कस्बे में ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे ग्राहक होते हैं जिन का लेखा-जोखा रखना संभव नहीं हो सकता है। सोहावल चौराहे पर भी व्यापारियों में जीएसटी की जांच पड़ताल को लेकर व्यापारियों में हलचल देखी गई। शनिवार के बावजूद खुलने वाली दुकानें शनिवार को बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें