फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राज्यकर विभाग का छापा, जमा कराए गए 57 लाख

Fri, 14 Jul 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य कर विभाग ने शहर के इनवर्टर व्यापारी सहित अन्य व्यवसायियों की दुकानों पर छापा मारा। अभिलेखों और स्टाॅक में अंतर मिला तो 57 लाख रुपये जमा कराए गए। साथ ही लिखा पढ़ी भी की गई।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के ज्वॉइंट कमिश्नर जैन, डिप्टी कमिश्नर रवींद्र खरोला, इंद्रभान वर्मा, संतोष अग्रहरि, अनुराग पांडेय की टीम ने शक्ति विहार कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा मारा। अभिलेखों और स्टॉक का मिलान किया गया तो इसमें अंतर मिला। राज्य कर विभाग के असिस्टेंटकमिश्नर ग्रेड वन एके राय ने बताया कि फर्म के अभिलेखों और स्टॉक में अंतर मिला तो लगभग 57 लाख रुपये टैक्स के फर्म से जमा कराए गए। इसे लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी भी की गई। उन्होंने सभी व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि अपने सारे अभिलेख दुरुस्त रखें और समय से टैक्स जमा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें