फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तमिलनाडु में राधा लक्ष्मी ने बढ़ाया जिले का मान

Fri, 23 Jun 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज(अयोध्या)। तहसील मिल्कीपुर अंतर्गत ग्राम सभा मिल्कीपुर के ग्रामीण प्रवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली राधा लक्ष्मी क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल बन गई हैं। 14 व 15 जून को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में तमिलनाडु सरकार के आमंत्रण पर पहुंचीं। राधालक्ष्मी को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राधा लक्ष्मी ने सफलता का श्रेय अपने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों व जिला मिशन प्रबंधक सरिता, बैंक ऑफ बड़ौदा मिल्कीपुर व यूपीएसआरएलएम को दिया है। ग्राम पंचायत मिल्कीपुर में कार्य कर रही बीसी सखी राधा लक्ष्मी पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवा चुकी हैं। शासन से कई बार सम्मानित हो चुकी हैं। वर्तमान में बैंक वाली दीदी के नाम से अपनी पहचान बना चुकी राधा लक्ष्मी प्रतिमाह डेढ़ 1.5 से दो करोड़ रुपये का ट्रान्जैक्शन कर इस योजना से लगभग 40,000 प्रतिमाह का आय अर्जन कर रही हैं। सामाजिक समरसता भी कायम कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें