फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में दागी स्कूलों को भी बनाया सेंटर

Wed, 11 Nov 2015 06:16 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से जारी किए गए परीक्षा केंद्रों की सूची में कई स्कूल ऐसे है, जिनके ऊपर एग्जाम के दौरान नकल कराने के गहरे दाग लगे थे। डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा परिषद से इन परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की थी लेकिन मामला ढांक के तीन पात की तरह रहा। ऐसे में इस बार भी नकल रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 की बोर्ड परीक्षा में जिले में नकल के खिलाफ डीआईओएस के दस्ते ने यहां अभियान चला जमकर कार्रवाईयां की थीं। परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर रोज औचक छापेमारी हुई,  जिले के आधा दर्जन से ज्यादा स्कूलों में परीक्षा की शुचिता तार-तार होती पकड़ी गई। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने जिन परीक्षा केंद्रों में नकल पकड़ी थी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को दोबारा केंद्र न बनाने की संस्तुति भी की थी। परिषद को नकल के दस्तावेज भी भेजे गए थे।

इसमें नकल सामग्री के साथ केंद्रों पर उन छात्रों का बयान भी था जिसमें संगठित तरीके से पैसे वसूल कर नकल कराने की बात कही गई थी। इसके बाद भी वर्ष 2015-16 की बोर्ड परीक्षा के लिए सोमवार को जारी सूची में 205 केंद्रों में दागी स्कूल फिर स्थान पा गए है।
विज्ञापन


परीक्षा की सुुचिता के लिए दस्ते के साथ औचक निरीक्षण किया था। जहां भी गड़बड़ी मिली, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को पत्र भेज उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। कई केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की थी। हमने अपनी जिम्मेदारी निभाई, परिषद जाने कि उनकी संस्तुति पर उसने कठोर कदम क्यों नहीं उठाया।
-राजेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक

केस-एक
सोहावल तहसील के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली में डीआईओएस के दस्ते ने सामूहिक नकल पकड़ी थी। एक छात्रा ने सचल दल के सामने नकल कराया जाना स्वीकार किया था। नकल सामग्री भी बरामद हुई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को परीक्षा केंद्र के डिबार करने की संस्तुति की गई थी, लेकिन अब फिर इसे परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।

केस-दो
डायनेमिक इंटर कॉलेज मवई में परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के लिखे जाने का मामला पकड़ा गया था। सचल दस्ता जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचा तो उसे गेट पर आधे घंटे तक स्कूल के अंदर जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसे भी डिबार करने की संस्तुति की गई थी। कैसे परीक्षा केंद्र बना, बोर्ड पर सवालिया निशान लगा रहा है।

केस- तीन
मिल्कीपुर के रनापुर स्थित इंटर कॉलेज में सचल दस्ते ने सामूहिक नकल पकड़ी थी और परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से की थी। इस कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाने में बोर्ड स्तर से ही पूर्व में लगे आरोपों का संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें