फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई एसयूवी, धू-धूकर जली

Sun, 29 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पटरंगा में हाईवे पर सड़क हादसे के बाद जलती कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह एक ही परिवार के सात लोगों से भरी एसयूवी कार (इनोवा) दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद धू-धूकर जल गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जिनमें से एक महिला समेत दो की हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि एक बालक का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। शेष को मामूली चोटें आई हैं। हाईवे पर बाकरपुर गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रही एसयूवी कार के अगले पहिये का टायर अचानक फट गया।

डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित कार हाईवे किनारे लगे जामुन के पेड़ से जा टकराई। कार के टकराते ही उसमें आग लग गई। सवार सभी लोग चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़ सवार सातों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जिसके बाद कार धू-धूकर जलने लगी। कुछ ही पलों में कार राख हो गई। इस दौरान करीब 10 मिनट हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे हाईवे चौकी के सिपाहियों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया।

जहां हालत गंभीर होने पर शहनाज बानो व इमामुलहक को डा. रविकांत ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मोहम्मद अली को सीएचसी में भर्ती किया गया है। शेष चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायलों ने बताया कि सभी लोग गोपालगंज बिहार के मूल निवासी हैं। दिल्ली से शहनाज की ननद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गोपालगंज बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें